मतगणना शुरू, आज होगा 2276 प्रत्याशियों की किस्मत की फैसला
गुजरात
गुजरात में महानगर पालिकाओं (नगर निगम) के चुनावी नतीजे आज आ रहे हैं। बीते रविवार को यहां अहमदाबाद समेत 6 महानगर पालिकाओं में मतदान हुआ था। जिनमें राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर और जामनगर शामिल हैं। वोट डालने वालों में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसे कई दिग्गज शामिल थे। मौजूदा वक्त में गुजरात में बीजेपी की सरकार है, ऐसे में इस चुनाव को 2022 के विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।
गुजरात में 6 महानगर पालिकाओं के चुनाव में शुरू हुई मतगणना
Source : Agency

पाठको की राय